राज्य समाचार

रेखा नायर के परिवार का त्रिवेन्द्रम की पॉश कॉलोनी में 90 लाख का फ्लैट

Spread the love

रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रेखा नायर की संपत्ति की पड़ताल चल रही है। इस सिलसिले में ईओडब्ल्यू की टीम केरल में डटी हैं। बताया गया कि रेखा नायर के परिवार का त्रिवेन्द्रम के पॉश कॉलोनी में फ्लैट का भी पता चला है। जांच टीम इसका ब्यौरा जुटा रही है।
सूत्रों के मुताबिक ईओडब्ल्यू की टीम को त्रिवेन्द्रम की पॉश कॉलोनी में रेखा नायर के परिवार का फ्लैट होने की जानकारी होने पर तुरंत जानकारी जुटाने में लग गई। फ्लैट की कीमत 90 लाख बताई जा रही है।
बताया गया कि कोल्लम में फार्म हाउस और रबर फैक्ट्री में निवेश आदि की भी जानकारी ली जा रही है। इसके लिए वहां के जिला प्रशासन से सहयोग लिया जा रहा है और कागजी कार्रवाई की जा रही है। ईओडब्ल्यू सूत्रों के मुताबिक भाषा संबंधी दिक्कतें भी आ रही है इस वजह से टीम को पूरी जांच करने में 4-5 दिन का समय और लग सकता है।
कहा जा रहा है कि अभी तक जितनी भी संपत्ति का पता चला है उससे कहीं ज्यादा होने का अनुमान है। चूंकि ज्यादातर संपत्ति बेनामी है इसलिए इसका सबूत जुटाने में काफी कठिनाई आ रही है। भिलाई में रेखा नायर परिवार के पेट्रोल पंप होने की जानकारी सामने आई है। इसको लेकर भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। यहां नरदहा में फार्म हाउस में कब्जे के मामले में जिला प्रशासन ने एक अलग कार्रवाई की है। कुल मिलाकर जांच-पड़ताल जारी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button