राज्य समाचार

एसईसीएल गेवरा के कार्यालय अधीक्षक के पुत्री के शादी समारोह रिक्रिएशन क्लब दीपका में केटरिन ,टेंट कर्मी बन शातिर चोर मेहमानों के लाखों के जेवरात ,नगदी पार कर गए,सीसीटीवी फुटेज में कैद,एसपी से एफआईआर दर्ज कराने की डेढ़ माह बाद गुहार,देखें पत्र …..

कोरबा। रिक्रिएशन क्लब दीपका में हाल ही में 21 मई को जायसवाल परिवार में हुई शादी में केटरिंग एवं टेंट के कर्मी बताकर दो शातिर चोंरों ने रिश्तेदारों के लाखों रुपए के सोने एवं चांदी के आभूषण नगदी सहित मोबाईल पार कर दिया है। सीसीटीवी कैमरा में दोनों संदिग्धों की हरकतें कैद हो गई है। कन्या के पिता ने एसपी को पत्र लिखकर तत्काल एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रार्थी गणेश प्रसाद जायसवाल कार्यालय अधीक्षक (क्षेत्रीय कार्मिक विभाग ) एसईसीएल दीपका क्षेत्र ने 23 जून को जिला पुलिस अधीक्षक के यहाँ प्रस्तुत किए आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि 20 एवं 21 मई 2023 को उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हेतु रिक्रिएशन क्लब गेवरा को बुक कराया था। 21 मई को रात्रि बेटी की शादी की बारात स्वागत एवं जयमाला कार्यक्रम क्लब के बाहर हुआ। क्लब सूना पाकर अज्ञात चोरों द्वारा शादी में आए मेहमानों का कीमती सामान मोबाईल ,सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रुपए सहित चादर गद्दा आदि पार कर दिए। चोरी हुए जेवरात व सामानों की कीमत लाखों रुपए की है। कुछ मेहमानों ने सुबह दीपका थाना स्वयं जाकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई है । श्री जायसवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति घटना दिवस को क्लब में सोए हुए थे जो लगभग सुबह 4 बजे भाग गए। कोरबा से आए मेरे चाचा राधेश्याम जायसवाल भी क्लब के अंदर सोए थे ,उनके पीछे पैकेट में एक व्यक्ति ने हाथ डाला इस दौरान उनके जागने पर माचिस खोजने की बात कहने लगा। क्लब में सीसीटीवी लगा हुआ है जिसमें दोनों चोंरों की संदिग्ध हरकतों के साथ फोटो दीपका थाने में दी गई है। फुटेज में चोर कहीं केटरिन तो कहीं टेंट संचालक का आदमी बताकर क्लब में काम करते साफ साफ दिखाई दे रहे हैं। श्री जायसवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि उनकी कुसमुंडा लक्ष्मणनगर निवासी शाली वर्षा जायसवाल के कान का 2 नग सोने का आभूषण ,साले अरविंद जायसवाल की पत्नी का चांदी का नया पायल ,चांदी का कुल 3 गहने ,5 हजार नगदी ,कीमती मोबाईल 8103513410 lMEI न.869762042156575 आदि चोरी हुई है। श्री जायसवाल की दीपका कालोनी निवासी बहन श्रीमती सावित्री का लगेज का ताला काटकर कुछ नगदी तथा अन्य बहुत से मेहमानों का भी आभूषण एवं नगदी चोरी हो गई है। उन्होंने एसपी से अविलंब एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

बहरहाल शादी घरों एवं क्लबों में इस तरह की चोरी की वारदातों ने परिजनों को सकते में ला दिया है। ऐसे में मेहमानों को भी स्वयं सतर्कता बरतने की भी आवश्यकता है ताकि किसी भी शादी समारोह में इस तरह के परिस्थितियों से मेहमानों व वरवधू के अभिभावकों को परेशान न होना पड़े।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button