राज्य समाचार

जशपुर में सर्च अभियान: 49 संदिग्धों की जांच, 3 मकान मालिकों पर कार्रवाई

Spread the love

जशपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जशपुर जिले में अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में संदिग्ध किरायेदारों और अवैध रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

49 बाहरी लोगों की पहचान, दस्तावेजों की जांच शुरू
शनिवार को पुलिस ने पत्थलगांव टाउन, महादेव टिकरा, बिलाई टांगर, और शिशु मंदिर के पीछे की बस्ती में दबिश देकर 49 बाहरी व्यक्तियों की पहचान की और उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की। इनमें से अधिकतर लोग पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से आकर ठेका मजदूरी और फेरी का काम कर रहे थे। पुलिस ने सभी व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर डेटाबेस तैयार किया है और दस्तावेजों की सत्यता की जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फर्जी दस्तावेजों पर निवास, मकान मालिकों पर सख्ती
पुलिस ने चेतावनी दी है कि कई बाहरी व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के सहारे किराए के मकानों में रह रहे हैं, जो कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं।
पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर मकान मालिक नए किरायेदार की जानकारी थाने में फॉर्म के माध्यम से जमा करे, ताकि सत्यापन हो सके।

तीन मकान मालिकों पर की गई कानूनी कार्रवाई
किरायेदारों की जानकारी थाने में नहीं देने पर पुलिस ने तीन मकान मालिकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है:
हरि पटेल, उम्र 45, निवासी महादेव टिकरा
शौकत मौलाना, उम्र 50, निवासी बिलाई टांगर
कुमार मिस्त्री, उम्र 50, निवासी शिशु मंदिर के पीछे

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा: “मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी जाती है कि बिना किरायेदार की पुलिस में सूचना दिए अगर कोई व्यक्ति अपराध में लिप्त पाया गया, तो मकान मालिक पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

जशपुर पुलिस का यह अभियान कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक ठोस कदम है। प्रशासन की अपील है कि सभी मकान मालिक सतर्क रहें और समय पर किरायेदारों की सूचना संबंधित थाने में दर्ज कराएं, ताकि जिले को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाया जा सके।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button