राज्य समाचार

रजिस्ट्री में क्रन्तिकारी सुधार से शक्ति, समय व धन की होगी बचत : राजस्व मंत्री वर्मा

Spread the love

बलौदाबाजार (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रजिस्ट्री में लागू 10 नये जनोपयोगी सुधारों के सम्बन्ध में बुधवार क़ो जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला  का शुभारम्भ भारत माता एवं छतीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  इस दौरान  पंजीयन विभाग में लागू 10 नये सुधारों की जानकारी देने का साथ ही व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंजीयन में सरलीकरण हेतु 10 क्रांतिकारी एवं जानोपयोगी सुधार लागू किये हैं।रजिस्ट्री में इस नये सुधार से किसानों एवं भूमि स्वामी के शक्ति, समय एवं धन की बचत होगी। यह सुधार फर्जी रजिस्ट्री और भ्रष्टाचार नियंत्रण में प्रभावी साबित होगा। उन्होने कहा कि पहले रजिस्ट्री होने के बाद नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय का चक्कर लगाना पडता था लेकिन नये सुधार लागू होने से रजिस्ट्री  होने के बाद स्वतः नामांतरण हो जाएगा।उन्होने कहा कि हमारी सरकार 15 महीने में अनेक जन हितैषी योजना लागू की है।राजस्व से सम्बधित कार्य सहजता से हो इसके लिए प्रयास कर रही है। अब राजस्व अभिलेख के त्रुटि सुधार का अधिकार तहसीलदार क़ो दिया गया है जिससे जल्द काम हो रहा है। इसके साथ ही जिओ रेफ़रेंसिंग से सीमांकन का कम भी सहजता व बिना विवाद के होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि रजिस्ट्री में 10 नए सुधार लागू किया गया हैं जो जिले के 3 तहसील में शुरू हुआ है। इस नये सुधार से  भूमि की खरीदी बिक्री के साथ रजिस्ट्री  में सहूलियत होगी। नामांतरण के साथ बी 1 खसरा भी सुधर जाएगा। पहले रजिस्ट्री के लिए दो गवाहों की जरूरत होती थी लेकिन अब आधार से सत्यापन से होगी। किसी भी संपत्ति की जानकारी के लिए दास्तावेज एप्प से डाउनलोड कर सकते हैं।

बताया गया कि 10 नये सुधारों में फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन, रजिस्ट्री खोज एवं सत्यापन, ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाण पत्र, स्टाम्प एवं रजिस्ट्री शुल्कों का कैशलेस भुगतान, व्हाट्सप्प सेवाएं, डीजी लॉकर सेवाएं, रजिस्ट्री दस्तावेजों का स्वतः निर्माण, घर बैठे स्टाम्प सहित दस्तावेज निर्माण, घर बैठे रजिस्ट्री एवं रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,कुसुम पैकरा,उपाध्यक्ष सुमन वर्मा,भोला वर्मा, जिला पंचायत सदस्य गीता डोमन वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, अनुसचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button