राज्य एव शहर

किसान को मिला सम्मान निधि पत्र व किसान क्रेडिट कार्ड

समाधान शिविर

बलौदाबाजार भाटापारा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत पलारी विकासखंड के ग्राम कुसमी में आयोजित लोक समाधान शिविर  में ग्राम कुसमी निवासी किसान दीनदयाल घृतलहरे को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18 किश्त की 36 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से बैक खाते में अंतरित राशि का प्रमाण पत्र तथा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्रदान किया गया। शासन की इस पहल से लाभान्वित होकर श्री घृतलहरे ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि को वह अपने आने वाले किसानी के दिनों में कृषि कार्य के विस्तार में उपयोग करेंगे। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड उन्हें कृषि कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि सुशासन समाधान शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों को त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस शिविर में राजस्व, कृषि, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान किया। श्री दीनदयाल घृतलहरे ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से अब उन्हें बीज, खाद, कीटनाशक आदि की खरीदी के लिए निजी ऋणदाताओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने सरकार की इस किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button