राज्य समाचार

चचेरे भाई ने युवक को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ़्तार

Spread the love

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। चचेरे भाई ने युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, जिसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को पहाड़ी के नीचे लाकर फेंक कर जला दिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया कि मृतक युवक शराब के नशे में लड़कियों से छेड़छाड़ करता था, जिसके कारण उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रतनपुर के सांधीपारा पहाड़ के नीचे 28 फरवरी की शाम अधजली लाश मिली थी। मृतक की पहचान सूरज खैरवार (33) के रूप में हुई। वह गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। युवक की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद से पुलिस उसके परिजन सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक सूरज आए दिन शराब पीकर गांव में हंगामा मचाता। साथ ही वह लड़कियों से छेड़खानी भी करता था। उसने 28 फरवरी को बस्ती में आकर शराब पी, जिसके बाद उसने गांव की दो युवतियों से छेड़खानी की। युवतियों ने इसकी जानकारी सूरज के ही चचेरे भाई ओमप्रकाश ऊर्फ कोंदा खैरवार(19) को दी। युवतियों से छेड़खानी से नाराज ओमप्रकाश ने उसे समझाइश भी दी थी।

इसी आधार पर पुलिस ने संदेही ओमप्रकाश की जानकारी जुटाई, तब पता चला कि वो घटना के बाद से गायब है। लिहाजा, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुखबिर भी लगा रखी थी। मंगलवार की रात वह अपने घर आया, तब पुलिस को इसकी खबर मिल गई।

जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि छेड़खानी से मना करने पर सूरज उससे ही उलझने लगा। नाराज ओमप्रकाश ने पहाड़ी के पास टांगी से सूरज के सिर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने शव पर साड़ी डालकर जलाने का प्रयास किया। शव जलने से पहले ही भाग निकला। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button