राज्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम बघेल को लिखा पत्र, लिखा आपकी उपलब्धियों से मां को गर्व होगा

Spread the love

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर उनकी मां बिंदेश्वरी बघेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक पत्र में पीएम ने लिखा है कि श्रीमती बघेल एक साहसी और बहादुर महिला थीं। लंबे समय तक चिकित्सालय में भर्ती रहने के बाद भी उन्होंने बीमारी का सामना हिम्मत के साथ किया।
गहरी भावनाओं और मानसिक शक्ति वाले ऐसे लोग बिरले होते हैं, जो जीवन के तमाम उतार-चढ़ाव और चुनौतियों का सामना साहस के साथ करते हैं। सीएम को संबोधित पत्र में मोदी ने कहा है कि हर मां अपने बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहती हैं। मुझे विश्वास है कि आपकी मां ने भी आपके लिए बड़े सपने देखे थे।
मुझे पता है कि आप की मां की पवित्र और संवेदनशील उपस्थिति ने आपके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला और वह आपके लिए शक्ति का स्रोत रहीं। एक मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं, हम क्या करते हैं, या हम जीवन में कहां पहुंच गए हैं, कोई भी ऐसे नुकसान के लिए तैयार नहीं हो सकता है।
प्रधानमंत्री ने सीएम बघेल को लिखा है कि पाटन की जमीनी राजनीति से आपकी यात्रा उल्लेखनीय रही है। कई बार निर्वाचित जनप्रतिनिधि बने, राज्य सरकार में मंत्री और अब मुख्यमंत्री बनने और आपकी उपलब्धियों से आपकी माँ को काफी गर्व महसूस हुआ होगा। उन्होंने जिन ऊंचे मूल्यों को आपके जीवन में स्थापित किया और कठिन समय में जो अनमोल मार्गदर्शन दिया है, वह उनकी भौतिक अनुपस्थिति के बावजूद भी आपके साथ बना रहेगा। छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करने की आपकी चाहत में उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button