राज्य समाचार

सारंगढ़ गोलीकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छापे के दौरान अवैध हथियार व शराब बरामद

सारंगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सारंगढ़ गोलीकांड के मुख्य फरार आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने व्यापक छापेमारी की। इस दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं शराब बरामद की।

अवैध हथियार और शराब की बरामदगी
16 फरवरी को थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के अपराध क्रमांक 75/25 के तहत दर्ज धारा 296, 191(2), 191(3), 190, 109, 103(1) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत की तलाश में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। थाना कोसीर पुलिस ने प्रशांत भारद्वाज उर्फ चिंकी (28 वर्ष) और जनार्दन टंडन (40 वर्ष), दोनों निवासी सिंहनपुर के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए। इस पर थाना कोसीर में अपराध क्रमांक 58/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

कच्ची शराब की बरामदगी
इसी क्रम में आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत की तलाश के दौरान पुलिस ने उसके अन्य साथी दिलीप यादव उर्फ गब्बर (24 वर्ष), निवासी सिंहनपुर के घर छापा मारा। यहां से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/25 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, कृष्णा सिंह राजपूत की पत्नी के भतीजे चमन लहरे (23 वर्ष) के घर छापेमारी के दौरान 50 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। इस पर थाना कोसीर में अपराध क्रमांक 57/25 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी चमन लहरे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अपराधियों का पूर्व रिकॉर्ड
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनकी पूरी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है और मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button