राज्य समाचार

10 से अधिक स्थानों पर हटाए गए अतिक्रमण

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  राजधानी रायपुर के यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा टीम प्रहरी के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

टीम प्रहरी द्वारा आज जी.ई. रोड़ में राजकुमार कॉलेज से साईंस कॉलेज तक यातायात को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 32 ठेले हटाए गए और 5 ठेले जब्त किए गए। साथ ही लैंडस्कैपिंक पर हो रहे अवैध निर्माण को रूकवाया गया और अतिक्रमित कर रहे कॉलम के सामग्री को जब्त किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अभियान में इस अभियान में सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक  आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग आशुतोष सिंह, उप अभियंता नगर निवेश विभाग रुचिका मिश्रा नगर निगम के जोन 7 और 5 के सेट्रल टीम, यातायात-पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button