छत्तीसगढ़

खुंटे ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, पार्टी को लगा बड़ा झटका…

Spread the love
Listen to this article

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पीआर खुंटे ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

खुंटे पलारी से विधायक रहे, और वो सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने। बाद में वो जोगी शासनकाल में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए थे। खुंटे विधायक खरीद फरोख्त कांड में भी फंसे थे। बाद में वो कांग्रेस के जोगी खेमे से अलग हो गए।

सतनामी समाज के नेता खुंटे को अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया था, और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पार्टी छोडऩे को लेकर कांग्रेस की रीति-नीति की आलोचना की है। खुंटे ने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य का गठन किया गया था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। खुंटे ने अपने भावी राजनीति कदम पर सिर्फ इतना ही कहा कि नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा अथवा किसी दल में शामिल होने को लेकर जल्द कोई फैसला लेंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button