राज्य समाचार

कोरबा में भी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप…

Spread the love

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर 18 कोहड़िया वार्ड में बीते दिन कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार के नाम वापिस ले लेने से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद चुनाव जीत गए। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि भाजपा ने सत्ता बल और धन बल का प्रयोग कर प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पर दबाव बनाकर उसे नाम वापस लेने पर मजबूर किया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। उस पर इतना दबाव बनाया गया कि वो डरा सहमा हुआ है। उससे संपर्क किए जाने पर उसका मोबाइल बंद है और घर पर भी नहीं है घर वाले भी डरे हुए हैं। वहीं एक नेता एव पार्टी के रिश्तेदार ने बताया कि बड़े पैसा का लेनदेन कर अब पैसे को ठिकाने लगाने गया है अब डरने जैसे कोई बात नहीं, आरोप तो लगाना ही पड़ेगा चुनाव है सब चलता है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button