राज्य समाचार

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SECL राजगामार में हुई डकैती का खुलासा, 16 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में एसईसीएल राजगामार में हुई डकैती का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 आरोपी अभी भी फरार हैं

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) | पुलिस के अनुसार, इस डकैती में आरोपियों ने एसईसीएल राजगामार के एक सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से डेढ़ कुंतल केबल वायर, 80 किलो तांबा वायर, 16 नग कांस्य से बने बर्तन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन मे सायबर सेल टीम एवं चौकी प्रभारी राजगामार के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना संकलन कर पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदेही प्रेम कुमार चौहान, रमेश कुमार पाटले, मनोज चौहान, राम बहादूर सोनी, सुमित यादव, राहुल कुमार विश्वकर्मा, दीपक केंवट, राकेश कुमार यादव, रोहित कुमार साहू, अजय कुमार श्याम, विजय कुमार मरकाम, संजू कुमार कैवर्त, कन्हैयालाल जायसवाल, राजा श्याम उर्फ सत्यम कुमार श्याम के द्वारा चोरी करने एवं बेचने की सूचना मिलने पर उक्त लोगों को विवेचना टीम के द्वारा तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया है। मेमोरेएडम कथन के अनुसार मुताबिक जप्ती पत्रक के डेढ क्यूंटल केबल वायर, 15 किलो ताबां वायर, मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 बीपी 2536 को जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा केवल तार को पिघल कर संतोष गुप्ता निवासी हरदी बाजार एवं कैलाश कंसारी निवासी बिलासपुर को बेचना बताएं जिस पर पुलिस टीम के द्वारा उन दोनों आरोपियों को तलब कर उनके कब्जे से केवल तार, तांबा एवं उसे गला कर 16 नग कांस्य की थाली को उनके कब्जे से बरामद किया गया।कैलाश कंसारी के द्वारा अपने टाटा नेक्सों कार क्रमांक CG10BG3855 में हरदीबाजार से आरोपी संतोष गुप्ता से बोरियों में तांबा लेकर बिलासपुर अपने निवास आया था। उक्त टाटा नेक्सों कार को उसके कब्जे से जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाटा योद्धा पिकअप और टाटा नेक्सों कार भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने डकैती के बाद चोरी किए गए सामान को बेचने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खदान परिसर के केबल तार, सीसीटीवी डीवीआर / एनवीआर, तथा लैपटाप को लेकर सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल बाहर छोड़ भाग गए। इसकी जानकारी उप क्षेत्रीय प्रबंधक रजगामार को देते हुए रजगामार में शिकायत पर अप.क्र.- 65/2025 धारा- 127(2), 331(4), 351(2), 310(2), 111(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

पुलिस ने इस मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से अधिकांश कोरबा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button