राज्य समाचार

बांस लेने गए ग्रामीण की नक्सलियों की IED की चपेट में आने से हुई मौत

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  बीजापुर  में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी ग्रामीण की मौत हो गई है। मृतक का नाम बनारू अकाली बताया जा रहा है।

वह बांस लेने के लिए पहाड़ पर गया था, इसी दौरान वापसी के बीच वह नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईडी की चपेट में आ गया। यह पूरा मामला कौशलनार के पटेलपारा का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय है कि, नक्सल प्रभावित इलाका बीजापुर में नक्सलियों के लगाए गए आईडी की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई थी।

सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिये नक्सलियों ने IED बम लगाया था। इसी बीच मासूम ग्रामीण इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई है।

गंगालूर थाना क्षेत्र के पटेलपारा मुतवेंडी का रहने वाला ग्रामीण गड़िया मुतवेंडी से 3 किलोमीटिर दूर वनोपज संग्रहण के दौरान आदिवासी युवक की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने दी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button