राज्य समाचार

कोरियन गेम के खेलकर विदेश भागने निकली छात्रा, फिर…

Spread the love
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में कोरियन गेम खेलते-खेलते एक 13 साल की लड़की घर से रुपए और सोना चांदी लेकर विदेश (नेपाल) भाग रही थी। इससे पहले की लड़की वहां पहुंच पाती RPF ने उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन में पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। परिजन खुर्सीपार पुलिस के साथ बच्ची को लेने बुधवार शाम फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। घर से भागी लड़की 9वीं की छात्रा थी। उसके पिता बीएसपी कर्मचारी हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची घर से 50-60 हजार रुपए और सोना चांदी लेकर 24 जुलाई को घर से किसी के साथ भाग गई है। इस पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इसी दौरान उनकी बेटी की सहेली ने बताया कि वो अलग-अलग नंबर से उसे फोन कर रही है और बता रही है कि वो नागपुर की तरफ गई है।

एक दो दिन में नेपाल और फिर वहां से विदेश निकल जाएगी। वो घर नहीं आएगी। उसने गेम का कई पड़ाव पार कर लिया है। उनके द्वारा ही उसे बुलाया गया है। वहीं लड़की के पिता के दोस्त और आप नेता जशप्रीत ने बताया कि उन लोगों ने थाने में दबाव डाला, तब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और हरकत में आई है। टीआई ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। 26 जुलाई को लड़की को दिल्ली रेलवे स्टेशन में पकड़ लिया गया है। लड़की के घरवालों ने बताया कि वो मोबाइल में कोरियन गेम VGVM खेलती थी। ये गेम ठीक पबजी की तरह ही होता है। इसे जो भी लोग खेलते हैं, उनका एक ग्रुप बन जाता है। गेम खेलते-खेलते इतना ब्रेन वॉश कर दिया जाता है कि खिलाड़ी गेम के हर निर्देश को मानने लगता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
ऐसा ही कुछ इस लड़की के साथ हुआ है। गेम खेलने के दौरान वो किसी दूसरी लड़की से चैट भी करती थी। रेलवे पुलिस ने बताया कि 13 साल की लड़की उनसे ऐसे बात कर रही थी, जैसे वो 20-21 साल की लड़की हो। जशप्रीत सिंह ने बताया कि लड़की पहले घर से भागकर नागपुर पहुंची। वहां से वो दिल्ली पहुंची। दिल्ली में उसने एक आदमी से आसाम की टिकट लेने में मदद मांगी। उसने बताया कि वो आसाम जाएगी और वहां से नेपाल जाएगी। उस आदमी ने अकेली बच्ची को देख उसकी टिकट तो कटा दी, लेकिन उसे शक हुआ। इसलिए उसने रेलवे पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी थी। परिजनों की शिकायत के बाद रेलवे पुलिस पहले लड़की को खोज ही रही थी। उन्होंने तुरंत बच्ची को आसाम जाने वाली ट्रेन से नीचे उतारा और अपनी देखरेख में रखा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button