राज्य समाचार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोरबा हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
कोरबा 12 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा के एसईसीएल ग्राउंड हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन साथ आए।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री साय का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत, सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।