राज्य समाचार

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का दिया उपहार

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को सुख- समृद्धि की कामना के साथ धान की बाली उपहार स्वरूप प्रदान किया

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात करने आए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का उपहार और शुभकामनाएं दी। हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री की पूरे आदरभाव से सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ उपहार स्वरूप धान की बाली प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हितग्राही श्रीमती तिलासो बाई से दिये और कलश खरीदे। श्रीमती तिलासो को माटी कला बोर्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया गया है। वह इनकी मदद से दिये सहित अन्य समानों का निर्माण कर रही है।

 

मुख्यमंत्री से मिलने आए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती तिलासो बाई और हितग्राही परिवार के नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान, कुमारी शशि चौहान ने आवास मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के विशेष पहल से आवास मिलने पर आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह मौजूद रहे।

 

 

इलेक्ट्रिक चाक से काम में आई तेजी, आमदनी में हुआ इजाफा :

 

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही तिलासो बाई को माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक प्रदान किया गया था। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक मिलने के बाद से उन्हें काम में काफी आसानी हो गई है और काम भी तेज गति से होने लगा है। उन्होंने बताया कि वह मिट्टी से दिया, चिमनी, गुल्लक सहित अन्य चीजों का निर्माण करती हैं। दीपावली के समय उनके सामानों की अच्छी खासी बिक्री हुई। इससे उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपावली के समय उनके बनाए सामानों की काफी मांग रहती है। इलेक्ट्रिक चाक की मदद से वह तेजी से काम कर पाई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button