राज्य समाचार

दीपावली पर बिहान बाजार : स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित सामग्री उपलब्ध रहेगी

Spread the love

बेमेतरा । दीपावली पर्व के अवसर पर 29 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय परिसर में बिहान बाजार का आयोजन किया जाएगा। इस बाजार में स्वसहायता समूह की महिलाएं अपने हाथों से निर्मित दीप, पूजन सामग्री, धूप, अगरबत्ती, फ़ोटो, आरती थाली, सजावट का सामान और रंगोली सामग्री बिक्री हेतु उपलब्ध कराएंगी। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को बढ़ावा देना है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के सभी अधिकारियों से अपील की है कि वे दिवाली के लिए आवश्यक सामग्री की ख़रीददारी इस बाजार से करें। स्वसहायता समूह की महिलाएं अपनी मेहनत और कौशल से दीपावली की सभी आवश्यक सामग्रियों को तैयार कर रही हैं, जिससे लोगों को स्थानीय और किफायती विकल्प मिल सके। कलेक्टर ने इस प्रयास को सभी के सहयोग से सफल बनाने का आग्रह किया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button