राज्य समाचार

भावना बोहरा के प्रयास से इंदौरी नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 1.49 करोड़ स्वीकृत

Spread the love

पंडरिया । पंडरिया विधासनभा में नगर पालिक व नगर पंचायत के सौन्दर्यीकरण, अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयास से करोड़ों की सौगात मिली है। भावना बोहरा के प्रयासों से इंदौरी नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विदित हो की पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका एवं नगर पंचायत अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विकास व सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, जनता की मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया था। उनके प्रस्ताव और जनता के हित को देखते हुए विभाग द्वारा अबतक नगर पालिका परिषद् पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना विकास हेतु 6 करोड़ 90 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें नगर पालिका परिषद पंडरिया हेतु 3 करोड़ रुपए, नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रुपए एवं आज नगर पंचायत इंदौरी हेतु 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों के लिए राशि की स्वीकृति दी गई है जिसके लिए भावना बोहरा ने पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य और लक्ष्य जनसुविधाओं के विस्तार के साथ ही क्षेत्र का विकास प्राथमिकता से रहा है। जब क्षेत्र का विकास होगा तो वहां की जनता का विकास भी सुनिश्चित होगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी अबतक सड़क निर्माण, अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु करोड़ों की सौगात जनता की मिली है एवं ये सभी विकास कार्य प्रगति पर भी हैं। जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को प्रदेश की जिम्मेदारी दी है माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा उसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। विगत 10 माह में प्रदेश तीव्र गति से विकास कर रहा है, जनसुविधाओं का विस्तार ध्रुव गति से आगे बढ़ रहा है वहीं कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 व 11 मेन रोड हाईस्कूल से विजय चन्द्रवंशी, मित्रसेन चन्द्रवंशी के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 38.70 लाख, वार्ड क्र 02 शा.पूर्व.मा.शाला से हीरा साहू के घर होते हुए नया बाजार तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 25.66 लाख, वार्ड क्र 01 मानिकचौरी रोड से बलराम साहू के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 9.29 लाख, वार्ड क्र 04 शत्रुहन साहू के घर से सेखु साहू के घर तक सी.सी. रोड एवं आर. सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 10.32 लाख, वार्ड क्र. 13 बड़े रगरा रोड से बुधे यादव के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 16.00 लाख, वार्ड क्र. 01 में सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक निर्माण एवं आदमकद मूर्ति स्थापना कार्य लागत 20.00 एवं वार्ड क्र. 07 में भारत माता चौंक निर्माण एवं सौंदर्याकरण कार्य लागत 30.00 लाख रुपए इस प्रकार कुल 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button