राज्य समाचार

धान के साथ अन्य व्यवसायिक फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाए : कलेक्टर

कलेक्टर ने की कृषि से जुड़े सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में कृषि से जुड़े सभी संबंधित विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को लाभान्वित करना और उनकी स्थिति को मजबूत बनाना प्राथमिकता में शामिल है। ज़िले में किसानों की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए धान के साथ-साथ अन्य व्यवसायिक फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा दलहन और तिलहन की फसलों को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। किसानों को इसका लाभ सुनिश्चित कर दलहन और तिलहन की खेती के लिए उन्हें प्रेरित करें।

कलेक्टर ने किसानों को दलहन-तिलहन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की खेती को प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने कहा कि हम सबकी यह कोशिश होनी चाहिए कि किसान ऐसी फसलें उत्पादित करें जिसकी बाज़ार में मांग हो, इससे किसानों को फायदा होगा। कलेक्टर ने कृषि एवं समवर्गीय विभाग के मैदानी अमले द्वारा जिले में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने समीक्षा के दौरान रबी सीजन में बीज और उर्वरक के वितरण के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने समितियों के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण दिलाये और किसानों को अधिक से अधिक इस योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में सभी किसानों ई-केवाईसी करने, के.सी.सी. पंजीयन, फसल बीमा पंजीयन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने आरईओ सहित कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले के किसान को जागरूक कर फसल बीमा कराने एवं उन्नत फसल उत्पादन करने कहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने जिले में पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पशु टीकाकरण कार्यक्रम और पशु आहार वितरण योजनाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं। साथ ही, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य विभाग ने भी अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी। बैठक में कृषि सहित जुड़े विभिन्न विभागों उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button