राज्य समाचार

विधायक भावना बोहरा ने 92 लाख के सफाई वाहनों व उपकरणों का किया लोकार्पण

कवर्धा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर को स्वच्छ बनाने व नगर पालिका परिषद् अंतर्गत विभिन्न कार्यों के संचालन के लिए 92 लाख 27 हजार रुपए से ख़रीदे गए वाहनों एवं विभिन्न उपकरणों का लोकार्पण किया। इस दौरान भावना बोहरा ने नगर को स्वच्छ बनाने के लिए 1 जेसीबी, 2 मिनी टिप्पर, डोर टू डोर कचरा एक्तात्रित करने के लिए 6 ई-रिक्शा, 1 ट्रेक्टर एवं ट्रॉली, 1 लो बेड ट्रेलर एवं 10 व्हील बैरो का लोकार्पण किया। नगर पालिका परिषद पंडरिया में इन नवीन वाहनों और उपकरणों के शामिल होने से अब नगर को स्वच्छ बनाने एवं विभिन्न क्षेत्रों में कचरे का प्रबंधन करने में आसानी होगी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में पंडरिया नगर में हो रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और सौन्दर्यीकरण के कार्यों से हमारा पंडरिया एक नया स्वरुप ले रहा है। नगर को स्वच्छ बनाने एवं रोजाना निकालने वाले कचरों का प्रबंधन सुचारू रूप से करने के लिए आज इन सभी वाहनों और उपकरण का लोकार्पण किया गया है जिससे अब पंडरिया नगर को स्वच्छ रखने तथा नगर को कचरा मुक्त बनाने के हमारे संकल्प को बल मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रमुख नालों, तालाबों की निरंतर सफाई होगी, नगर के अंदरूनी इलाकों में डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जाएगा वहीं सड़कों व प्रमुख चौक चौराहों से भी कचरा साफ़ करने में आसानी होगी। कचरा संग्रहण में आसानी होगी जिससे उसका उचित प्रबंधन भी किया जाएगा जिससे पंडरिया नगर को स्वच्छ,स्वस्थ और समृद्ध बनाने के हमारे लक्ष्य को हम जरुर पूरा करेंगे। हमारे इस प्रयास में नगरवासियों का भी बहुमूल्य सहयोग हमें अपेक्षित है और प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में आमजनों की सार्वजानिक भागीदारी से हम पंडरिया नगर को एक नया स्वरुप देंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, समस्त पार्षद, नगर पालिका पंडरिया के अधिकारी व कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button