राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

चोरी को लेकर 2 महिलाओं को निर्वस्त्र किया:पीड़ित आदिवासियों को रास्ते में रोककर कपड़े फाड़े, बाल खींचकर चप्पलों से पीटा

मणिपुर में 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था। अब ऐसी ही एक घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में सामने आई है। यहां भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई की, फिर उन्हें अर्धनग्न कर दिया गया।

BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये घटना भी 19 जुलाई की है। इसका वीडियो 22 जुलाई (शनिवार) को सामने आया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह दो महिलाओं को घेरे हुए है। उनके बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की जा रही है। इसके बाद उनके बुरी तरह से कपड़े फाड़ दिए गए। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

दोनों पीड़ित महिलाएं आदिवासी, पुलिस के सामने हुई पिटाई
अमित मालवीय के मुताबिक, यह घटना मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में हुई। दोनों पीड़ित महिलाएं आदिवासी हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी और कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहां मूकदर्शक बनी खड़ी हुई थी।

123
123
123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button