राज्य समाचार
कुसमुंडा खदान में चोरों का आतंक:त्रिपुरा रायफल्स के जवान पर किया हमला, सुरक्षाकर्मी के सिर और हाथ में गंभीर चोट
कोरबा जिले में SECL के खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी पर शनिवार रात चोरों ने हमला कर दिया। चोरों द्वारा की गई मारपीट में त्रिपुरा रायफल्स का एक जवान घायल हो गया है। कुसमुंडा खदान में हुए इस हमले में जवान के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कुसमुंडा चौकी इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा खदान में शनिवार रात त्रिपुरा रायफल्स के जवान सुरक्षा में लगे हुए थे। इसी दौरान खदान में चोरी करने के लिए कुछ चोर घुसे। उन्होंने अचानक सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में जवान उमाशंकर के हाथ और सिर पर चोट लगी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित जवान ने मामले की शिकायत कुसमुंडा चौकी पुलिस से की है। घटना से सुरक्षाकर्मियों के साथ ही विभाग के कर्मचारियों में भी डर का माहौल है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info