राज्य समाचार

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा

Spread the love

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर ने गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समयसीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समयसीमा की बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को सरगुजा जिले में गरिमामय और शांतिपूर्ण ढंग से राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजन की तैयारियां करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के समय सीमा में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की तथा निराकरण हेतु निर्देश दिए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर भोसकर ने निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर 2024 को अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने राज्योत्सव कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आवागमन, स्टॉल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मंच एवं बैठक व्यवस्था सहित अन्य सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में कलेक्टर द्वारा धान खरीदी खरीफ वर्ष 2024-25 के लिए समितिवार पंजीयन रिपोर्ट, बारदाने की उपलब्धता, उड़नदस्ता दल का गठन, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, कृषक पंजीयन आदि विषयों पर धान खरीदी की तैयारियों की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए कलेक्टर भोसकर ने बैठक में निर्माण एजेंसियों के विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि विभाग अंतर्गत हुए निर्माण कार्यों के अंतिम भुगतान हेतु चेकलिस्ट के अनुसार दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं, जिसमें निर्माण की गुणवत्ता संबंधित सभी तरह के प्रमाण पत्र शामिल हों। इसी तरह उन्होंने स्कूली छात्र छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की भी जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागों को आबंटित भूमि के संबंध में निर्देश दिए कि विभाग आबंटित भूमि को त्वरित आधिपत्य में लें जिससे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को रोका जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर सुनील नायक, सहित सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button