राज्य समाचार

KORBA:कॉलेज छात्र से लूट के 6 आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक नाबालिग

कोरबा। कोतवाली क्षेत्र में हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि प्रार्थी मो.पिरूद्दीन अंसारी पिता मो. निजामुद्दीन अंसारी 26 वर्ष इन्द्रा नगर बांकीमोंगरा में रहता है और ज्योतिभूषण प्रताप लॉ कालेज कोरबा में द्वितिय वर्ष में पढाई कर रहा है। घटना दिनांक 26.10.2024 को दोपहर 03- 04 बजे के बीच कालेज से छुट्टी होने पर सोनालिया चौक अग्रसेन चौक होते हुए अपने घर जा रहा था कि फोन आने से रुक कर बात कर रहा था। उसी समय वहां दो मोटरसाइकिल में सवार 03 से 04 लोग आये जो नशे में थे तथा डरा धमका गाली गलौच कर उसका फोन रियलमी 09 प्रो जिसमें सिम है तथा पाकिट से 3000 रूपये को लूटकर गाली गलौच करते धमकाते हुए अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 ए सी 8790 से भाग निकले। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी12 AC 8790 में सवार तीन-चार व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 309(6)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश की जा रही थी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन व कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में सभी आरोपी पकड़ लिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

0 नाम आरोपीगण
01.सूरज यादव पिता बालाराम यादव उम्र 21 साल साकिन ईमलीडुगू भैयालाल गली
02.बाबी दास पिता लक्ष्मणदास महंत उम्र 22 साल साकिन रेल्वे स्टेशन ईमलीडुग्गू

  1. शिवम दास पिता लक्ष्मणदास महंत उम्र 21 साल साकिन रेल्वे स्टेशन ईमलीडुग्गू
    04.ज्ञानेश्वर बरेठ पिता रामेश्वर बरेठ उम्र 20 साल साकिन रामनगर कॉलोनी के पास मुड़ापार चौकी
    मानिकपुर
  2. सम्राट चौहान पिता दीपक चौहान उम्र 19 साल, सकिन ईमलीडुगू भैयालाल गली
  3. नाबालिग

संपूर्ण कार्यवाही में ASI अजय सिंह, रामकुमार उइके, आरक्षक चन्द्रकांत गुप्ता, सुनील राजपूत, आलोक पाण्डेय व सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, आरक्षक आलोक टोप्पो, डेमन ओग्रे, सुशील यादव, रितेश शर्मा, खेमराज राजपूत की भूमिका रही ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button