राज्य समाचार

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूर की लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के मजदूरों के विश्राम गृह के पास मंगलवार को एक मजदूर की लटकी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मृतक की लाश को रस्सी काटकर नीचे उतार दिया गया था, जिससे मजदूरों में आक्रोश फैल गया है। घटना के बाद मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

मौके पर पहुंची सुहेला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नाम न छापने की शर्त पर मजदूरों ने बताया कि कंपनी अक्सर इस तरह की घटनाओं को दबाने की कोशिश करती है और मजदूरों पर दबाव बनाती है। इसके अलावा, नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जाती है, जिससे मजदूर भय के माहौल में काम करने को मजबूर रहते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी भाटापारा एश्वर्य चंद्राकर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया है, लेकिन मजदूरों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है।

जांच जारी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button