राज्य समाचार

आरसेटी के राष्ट्रीय निदेशक ने किया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण

महासमुंद । ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बेंगलुरु के राष्ट्रीय निदेशक जी. मुरुगेशन और राज्य निदेशक अशोक सिंग ने बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां प्रशिक्षित महिलाओं से संवाद किया और उन्हें स्वरोजगार के महत्व को समझाते हुए इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय निदेशक ने बताया कि आज आरसेटी अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे देश में स्वरोजगार के नए आयाम छू रहा है और उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं का आत्मविश्वास और उनकी मेहनत से बेरोजगारी को कम करने में मदद मिलेगी।

 

निरीक्षण के दौरान महासमुंद आरसेटी के कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया और वर्ष 2024-25 के लक्ष्यों को सितंबर तक प्राप्त करने पर सभी स्टाफ को बधाई दी गई। आरसेटी के निदेशक टूटू बेहेरा ने आगामी लक्ष्यों के संदर्भ में जानकारी साझा की और लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करने का विश्वास व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर प्रशिक्षित महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। वर्तमान में, संस्थान में 27 अगस्त से 25 सितंबर तक 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण का दो बैच चल रहा है, जिसका मूल्यांकन 25 सितंबर को किया गया। इस प्रशिक्षण में मनरेगा के तहत 100 दिवस कार्य पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को भी शामिल किया गया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button