राज्य एव शहर

लोमड़ी के हमले से 18 लोग घायल, इलाके में दहशत

लोरमी। लोरमी इलाके में लोमडियों का आतंक थामने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर लोरमी इलाके में लोमड़ी ने 3 ग्रामीणों पर हमला कर दिया है। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया। लगातार लोमड़ी के हमले से वन विभाग में भी हडकंप मच गया है। अब तक एक हफ्ते में ही 15 से ज्यादा ग्रामीणों को लोमड़ी अपना शिकार बना चुका हैं।

दरअसल, यह पूरी घटना एटीआर के बफर क्षेत्र के वनक्षेत्र क्षेत्र डंगनिया का है। जहां पर सरसोहा में लोमड़ी ने 3 ग्रामीणों के ऊपर हमला कर दिया है। वहीं खुड़िया स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज किया गया। घायलों में दो पुरूष और एक महिला का नाम शामिल है। वहीं लोमड़ी के आतंक को देखते हुए वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डंगनिया निवासी नवरंग बैगा सहित 18 लोग मुंगेली न्यायालय गए थे। वहां से वापस लौटने के समय चकदा नाला में रात के पास करीब 8.30 बजे लोमड़ी ने हमला कर दिया। वहीं सुबह जंगल से लकड़ी लेकर लौटने के दौरान मुकेश बैगा को भी घायल कर दिया। जबकि छठी कार्यक्रम से लौट रही महिला को भी खोखरनाला के पास हमला कर घायल कर दिया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button