राज्य समाचार

सुकमा में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़:4 नक्सलियों के घायल होने की खबर, 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली को खोजने निकले थे जवान

Spread the love

सुकमा जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में करीब 4 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, घायल नक्सलियों को उनके साथी घटना स्थल से लेकर भाग निकले हैं। मौके पर कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। फिलहाल, फोर्स अब भी मौके पर ही मौजूद है। बताया जा रहा है कि 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरईगुड़ा-रेगड़गट्टा क्षेत्र में नक्सली कमांडर मंगड़ू और वेट्टी भीमा समेत भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सइसी सूचना के बाद DRG के जवानों को शुक्रवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था। शनिवार की सुबह जैसे ही जवान जंगल पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि, जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा था। हालांकि, घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली किसी तरह मौके से भाग निकले हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि, अलग-अलग जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि करीब चार नक्सलियों को गोली लगी है। घायल नक्सलियों को उनके साथी अपने साथ लेकर चले गए हैं। फिलहाल जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। जवानों के लौटने के बाद मामले पर और भी खुलासा होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button