15/04/2026

विश्वकर्मा महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव

0

रायपुर। विश्वकर्मा समाज की महिलाओं ने 16 अगस्त को सावन महोत्सव का अयोजन बढ़ई स्थित दुलार धर्मशाला में दोपहर 3 बजे से किया। महोत्सव मे विश्वकर्मा समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

विश्वकर्मा महिला मंडल सावन महोत्सव की आयोजक श्रीमती चंदा शर्मा ने बताया की खरमास के खत्म होते ही सावन की शुरुवात हो जाती है। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को आराधना बड़े ही भक्तिभाव से की जाति है। साथ ही पवित्र पावन सावन माह से त्योहारों की शुरुवात भी हो जाती है। पूरे देश में सावन महोत्सव का अयोजन भी किया जाता है। ऐसा ही एक आयोजन रायपुर विश्वकर्मा महिला मंडल द्वारा किया गया जिसमे भाग लेने वाली महिलाओं पारंपरिक परिधान सुंदर हरी साड़ी,हरी बिंदिया,हरी हरी चूड़ी आदि लगाकर भाग लिया।

आज के सावन महोत्सव में चमच दौड़,बलून दौड़,डांस, सावन फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी अपनी प्रतिभाएं दिखाई। सभी ने सावन गीत गाकर सावन झूला भी झूला एवं नृत्य भी किया। सावन फैंसी ड्रेस में आज का क्विज सावन पर आधारित था। जिसमे पारंपरिक परिधान हरी साड़ी के साथ पूरा 16 श्रृंगार करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शकुंतला विश्वकर्मा,शांति शर्मा,टोनी शर्मा,मोनी शर्मा,संगीता शर्मा,अनिता शर्मा,अंजू शर्मा,प्रीति शर्मा,मोनिका शर्मा, उपस्थित थी।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News