राज्य समाचार

आंगन की सफाई करती बहू के टोकने से ससुर ने की हत्या

राजनांदगांव, 7 फरवरी। गैंदाटोला इलाके के कोलिहालमती गांव में एक उम्रदराज व्यक्ति को गोबर से आंगन की लीपाई करने पैर रखने पर बहू का टोकना इतना नागवार गुजरा और उसने पास में रखे कुदाल से उसकी हत्या कर दी। 70 वर्षीय जनकराम सिन्हा की कुदाल की वार से बहू वहीं ढेर हो गई। दोनों के बीच पारिवारिक कलह को हत्या की असल वजह मानी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोलिहालमती की 35 वर्षीय मनभा सिन्हा घर के बाहर के सामने के हिस्से को गोबर से लिप रही थी। इसी दौरान उसके ससुर का पैर पड़ गया। यह देखकर बहू ने अपने ससुर को टोक दिया। इस टोकाटाकी से भडक़े सुसर ने कुदाल से उसके सिर पर वार कर दिया। दोनों के बीच घरेलू तनातनी काफी समय से चल रही थी। इसी वजह से ससुर अपनी बहू से नाराज था। उसकी नाराजगी इस कदर थी कि थोड़ी सी बात पर वह हत्या कर बैठा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर गैंदाटोला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सिर में कई जगह वार किए गए हैं। जिसके चलते मनभा सिन्हा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button