राज्य समाचार

रायगढ़ पुलिस लाइन में एसपी ने ली परेड की सलामी, जनरल परेड और वार्षिक चांदमारी में जवानों ने दिखाया अनुशासन

रायगढ। आज दिनांक 28/11/2025 को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस लाइन रायगढ़ में आयोजित जनरल परेड में परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया, जिसमें शहरी और देहात थानों के पुलिस बल के साथ रक्षित केंद्र के अधिकारी तथा जवान निर्धारित शीतकालीन वेशभूषा में अनुशासन के साथ उपस्थित रहे।

निर्धारित क्रम में हुए मार्च पास्ट के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक निर्देश दिए। परेड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह मौजूद रहे ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने परेड कमांड संभाला। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी और जवान वार्षिक चांदमारी के लिए फायरिंग रेंज पहुंचे और तय कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण एवं अभ्यास में हिस्सा लिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button