राज्य समाचार

नक्सल क्षेत्र में पदस्थ थाना प्रभारी की हृदयाघात से मौत

कोंडागांव । नक्सल क्षेत्र में पदस्थ बड़े डोंगर थाने के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव की हृदयाघात से मौत हो गई। वे पिछले माह ही इस पद पर नियुक्त हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक येदावेली अक्षय कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव, जो कोंडागांव के निवासी थे, पिछले माह ही बड़े डोंगर थाने में थाना प्रभारी के पद पर नियुक्त हुए थे। सोमवार को स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि हृदयाघात से उनकी मौत हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक येदावेली अक्षय कुमार समेत जिले के अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली। एसपी अक्षय कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर यादव को पिछले माह ही थाना प्रभारी का पदभार सौंपा गया था।

सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव ने पुलिस सेवा में आरक्षक के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और प्रमोशन पाकर सब इंस्पेक्टर बने थे। उन्होंने नक्सल क्षेत्र में पुलिस सेवा के दौरान अद्वितीय समर्पण और साहस का प्रदर्शन किया था। आज सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button