राज्य समाचार

कलेक्टर ने किया फिश हैचरी का निरीक्षण

Spread the love


किसान को बांटे मछली बीज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने शासकीय भोजपुरी मछली बीज उत्पादन केन्द (फिश हैचरी) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मछली पालकों को मछली बीज लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हैचरी को व्यवस्थित करने कहा। कलेक्टर ने कड़ार गांव के हितग्राही श्री दिलहरण को 4 हजार मछली बीज बांटा। बिलासपुर सहित आधा दर्जन जिलों को बीज की आपूर्ति इससे की जाती है। कलेक्टर ने हैचरी में पीपल का पौधा भी लगाया।

कलेक्टर ने बारीकी से हैचरी का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। 4 एकड़ में फैले इस हैचरी में इस साल 13 करोड़ मछली बीज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में मांग की आपूर्ति पूरी करने के बाद ये मछली बीज जांजगीर, कोरबा, मुंगेली, कवर्धा और बलौदाबाजार जिले मंे भी भेजा जाता है। बरसात शुरू होने के बाद तालाबों में पानी भर गया है। कलेक्टर द्वारा स्पॉनिंग पुल, इनक्यूबेशन पुल, ब्रिडिंग तकनीकी की जानकारी ली। मछली संचयन का काम जिले में बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। अच्छी बारिश होने पर इसके लिए अनुकूल माहौल बना है। सैकड़ो किसानों को मछली बीज का वितरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने हैचरी की पूरी कार्यप्रणाली और केन्द्र में तैयार किए जाने वाले बीज उनके वितरण की पूरी प्रक्रिय के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान हैचरी में प्रत्येेक चरण में तैयार बीज, तालाब में मछली पालन के कार्य को देखा। मतस्य पालन विभाग के उप संचालक श्री एके महिश्वर ने कलेक्टर को तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मतस्य निरीक्षक राजेश वर्मा,  सतीश मेनन एवं प्रक्षेेत्र प्रभारी डी.डी. रात्रे मौजूद थे।   

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button