राज्य समाचार

पिकअप पलटने से 25 मजदूर घायल

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले के चारपारा से ठडगा बहरा गांव के बीच मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन पलट गया। हादसे में 25 मजदूर घायल 25  हुए हैं। जिसमें 4 की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। छोटा हाथी वाहन में 30 से 35 लोग सवार थे। जिनमें पुरुष,महिला, युवक, युवतियां शामिल हैं। सभी भारत माला प्रोजेक्ट सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करने जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार में होने की वजह से वाहन ने नियंत्रण खो दिया।

  हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से सीएचसी अस्पताल लाया गया। हादसे में 25 लोग घायल हुए। जिसमें 4 को बिलासपुर रेफर किया गया। घायलों का नाम रिया (20) ,राधिका (22), सावित्री (45) और संतोषी (60) है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर और बीडीएम अस्पताल चांपा भर्ती कराया गया। सभी का प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button