राज्य समाचार

शोक : बालको के प्रतिष्ठित नागरिक अरुण राठौर के पुत्र निश्चय का 18 वर्ष की अल्पायु में दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कोरबा। बालकोनगर के प्रतिष्ठित नागरिक अरुण राठौर के पुत्र निश्चय राठौर का दुखद निधन हो गया। वह बाइक पर किसी काम से निकला था और एक स्थान पर दुर्घटना का शिकार हो गया। महज 18 वर्ष की अल्पायु में इस युवा के असमय चले जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निश्चय ने परिवार के साथ मिलकर भोजन किया और फिर कुछ देर में किसी काम से जाकर आने की बात कहकर घर से अपनी बाइक पर निकला था। इसके बाद उसकी दुर्घटना में घायल होने की खबर पहुंची। राहगीरों की मदद से उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने अंतिम सांसें ली। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिस जगह यह दुखद दुर्घटना हुई, वहां काफी बड़ा ब्रेकर है। पहले भी कई बार हादसे भी हो चुके हैं। खासकर इस ब्रेकर से अनजान लोग उसकी चपेट में अक्सर आ जाते हैं। ऐसे खतरनाक और अब जानलेवा बन चुके इस ब्रेकर को हटाए जाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को समय रहते रोका जा सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button