राज्य समाचार

पार्षद अब्दुल रहमान ने भाजपा के पक्ष में वार्ड 23 में चलाया ताबड़तोड़ अभियान, जनता से किया लोकसभा प्रत्‍याशी सुश्री सरोज पांडेय की जीत का आहवान

कोरबा। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर वार्ड 23 के पार्षद अब्दुल रहमान भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के पक्ष में जन समर्थन जुटाने लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने वार्ड की जनता से लोकसभा प्रत्याशी को जीत दिलाकर और मोदी के सपनों को साकार करने का आग्रह किया। लोगों से पार्टी की योजनाओं पर चर्चा करते हुए सुश्री सरोज पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
वार्ड क्रमांक 23 में पार्षद अब्दुल रहमान ने डॉ सरोज पांडेय के लिए वार्डवासियों समेत आम लोगों से वोट मांगा और इस संबंध बड़ी बैठक ली। लोकसभा क्षेत्र कोरबा से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पार्षद अब्दुल रहमान लगातार अपनी कोशिशों में जुटे हुए हैं। अपने वार्ड के बूथ स्तर के समर्पित कार्यकर्ताओं से लेकर उन्होंने मोर्चा संभाल रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व नागरिकों से पार्टी की घोषणाओं पर चर्चा करते हुए भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने व एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद श्री रहमान ने आम जनता से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button