राज्य समाचार

इंदिरा फेलोशिप के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में अवंतिका शामिल हुईं


कोरबा 11 फरवरी 2024। इंदिरा फेलोशिप भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अग्रणी युवा शाखा है। इस फेलोशिप के माध्यम से भारतीय युवा कांग्रेस महिलाओं को उनके हक, हिस्सेदारी, सम्मान और पहचान के संघर्ष में संगठित कर रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने ऐतिहासिक रूप से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया है और उसे बढ़ावा दिया है। पार्टी ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व सहित शासन के विभिन्न पहलुओं में महिलाओं को प्रोत्साहित करने और सशक्त बनाने के प्रयास किए हैं।
अभी हाल ही में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची की घोषणा हुई है जो महिलाओं के अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर अपनी आवाज उठाएंगे और उनकी प्रतिबद्धता और मूल्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। इसमें कोरबा जिले की अवंतिका तिवारी का नाम शामिल है। अवंतिका डीएवी स्कूल गेवरा की छात्रा रही है उनके के पिता एस डी तिवारी एसईसीएल दीपका परियोजना में पदस्थ हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को महिलाओं से राजनीति में समान स्थान पाने और देश की नियति को आकार देने के लिए इंदिरा फेलोशिप में शामिल होने की अपील की है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत वास्तव में तभी सफल होगा जब महिलाओं को समाज में उचित स्थान मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस के सचिव तनवीर अहमद, युवा नेता रजनीश तिवारी ने भी अवंतिका को बधाई दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button