राज्य समाचार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कर्मचारियों को वेतन के लाले

Spread the love

कांकेर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी के 17 जिलों में वेतन अप्राप्त हैं, शादी सीजन में कर्मचारियों के जेब खाली आम जनता का सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मी खुद के वेतन पाने तरश रहें हैं जिलों से प्राप्त जानकारी अनुसार रायगढ़,कोंडागांव,सारंगढ़- बिलाईगढ़,बालोद,सूरजपुर,कोरिया,कबीरधाम,गरियाबंद,कोरबा,मुंगेली,जशपुर,दुर्ग,काँकेर, मनेन्द्रगढ़,चिरमिरी,गौवरेलापेंड्रा मरवाही,राजनांदगांव,बलौदाबाजार सहित 17  जिलों में राष्ट्रीय वेतन प्राप्त नहीं हुआ है जिसके कारण परिवार में शादी विवाह के सीजन में समस्या हो रहा है। एनएचएम जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि, कुछ कर्मचारियों का लोन इत्यादि भी कटता है कई कर्मचारियों का वृद्ध माता-पिता, अस्पताल में इलाज करना पड़ता है साथ ही इन्ही कम वेतन से एनएचएम कर्मचारियों को घर का किराया राशन भी देना पड़ता है इस कम वेतन में लेट से वेतन होने पर कर्ज लेकर अपना काम चला रहे हैं कर्मचारियों को बहुत समस्या आ रहा है शीघ्र वेतन नहीं मिलता है तो काम बंद कर शासन को अपने समस्या बताने खुद उच्च कार्यालय जाना न पड़ जाये जिससे अस्पताल एवं कार्यालय कार्य प्रभावित होगा.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button