राज्य समाचार

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर कैंसर पीड़िता महिला की मौत, हाईकोर्ट ने रेलवे की लापरवाही पर जताया सख्त ऐतराज

बिलासपुर, (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक कैंसर पीड़ित महिला की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने रेलवे की लापरवाही पर सख्त ऐतराज जताया है। महिला को स्टेशन पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महिला बुढ़ार एमपी निवासी थी और वह अपने परिजनों के साथ ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में रायपुर से बिलासपुर आ रही थी। उसे बिलासपुर में ट्रेन बदल कर बुढ़ार जाना था, लेकिन बिलासपुर स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था न होने के कारण उसकी मौत हो गई।

 

कोर्ट ने रेलवे की लापरवाही पर सख्त ऐतराज जताते हुए पूछा कि जब एंबुलेंस नहीं मिली, तो रेलवे ने व्यवस्था क्यों नहीं की? महिला को रेलवे अस्पताल क्यों नहीं भेजा गया? कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव से शपथ पत्र पर जवाब मांगा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button