राष्ट्रीय खबरें

सर्दी में अंगीठी बनी ‘काल’, मौत की नींद सो गए एक ही परिवार के चार लोग

नई दिल्ली– राजधानी दिल्ली में दम घुटने से परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. दरअसल, ठंड से बचने के लिए एक परिवार अंगीठी जलाकर कमरे में सो गया था. इस दौरान कमरे में धुआं भरता गया. इसके बाद परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. जब पूरा परिवार देर तक नहीं उठा, तो सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा.

जानकारी के अनुसार, यह घटना आउटर नॉर्थ दिल्ली के खेड़ा इलाके की है. यहां घर में 4 लोगों की लाश मिली है. इनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. कमरे में अंगीठी जली हुई थी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में समझ में ये आ रहा है कि सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई गई थी. इसके बाद धुआं होने की वजह से सफोकेशन हुआ और चारों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. इस घटना में जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल है. फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

कमरे में अंगीठी जलाकर मौत होने की इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं. जानकारों का कहना है कि रूम में कभी भी अंगीठी या कोयला जलाने के बाद कमरा बंद करके न सोएं. इससे कमरे में धीरे-धीरे धुआं भरने लगता है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button