राष्ट्रीय खबरें

पत्नी की हत्या कर पति ने दी जान, कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदा युवक

नई दिल्ली। गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है। प्लेटफार्म से कूदने वाले शख्स की नीचे गिरते ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव शर्मा निवासी आगरा के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही गुरुग्राम में पत्नी की हत्या करके वह फरार हो गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरव ने आज सुबह करीब 10:30 बजे कौशांबी के प्लेटफार्म नंबर एक से नीचे छलांग लगा दी, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरव मूलत आगरे का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे के साथ गुड़गांव रहता था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और फरार था। पुलिस ने गौरव के परिजनों को सूचना दी और गौरव के परिजन कौशांबी थाने पहुंच चुके हैं। गुड़गांव पुलिस भी गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर रही है।

तेज धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में रहने वाले गौरव पर तेज धारदार हथियार से पत्नी की हत्या का आरोप था। महिला के शव के साथ दो साल का बच्चा भी रोता रहा। छह महीने पहले ही परिवार डीएलएफ फेस तीन के एस ब्लॉक में रहने के लिए आया था। महिला के शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान पाए गए है। उसके मोबाइल फोन को टॉयलेट सीट में डाल दिया गया। महिला की पहचान 23 वर्षीय लक्ष्मी रावत के रूप में हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button