राजनीतीराज्य समाचार

ग्राम सोनाखान के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की 11 बड़ी घोषणाएं

Spread the love

बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम सोनाखान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 बड़ी घोषणाएं की है. जिसमें…

1. शहीद वीर नारायण सिंह जी की कर्मभूमी सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय परिसर में विभिन्न संसाधनों हेतु 5 करोड़ 6 लाख रूपए की स्वीकृति।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

2. ग्राम सोनाखान में ग्रामीण अधोसंरचना विकास के लिए 2 करोड़ 5 लाख रूपए विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति।

3. सोनाखान के समीपवर्ती ग्राम अर्जुनी, भूसड़ीपाली, महकोनी एवं महकम में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 50 लाख रूपए की स्वीकृति।

4. सोनाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा।

5. टुण्डरा के हाईस्कूल के लिए नये भवन का निर्माण कराया जाएगा।

6. गिरौदपुरी धाम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के रूप में किया जाएगा।

7. सोनाखान में सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।

8. जिले में भवनविहीन स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए नवीन भवन बनाने की घोषणा।

9. गिरौदपुरी, राजादेवरी से बया पहुंच मार्ग में पुल पुलिया निर्माण सहित चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण (35 किमी.)।

10. चरोदा (बया) से बार होते हुए तुरतुरिया पहुंच मार्ग पुल पुलिया निर्माण सहित चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण (32 किमी.)।

11. सलिहा से कुशगढ़ विजयमाल होते हुए सांकरा पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण (30 किमी.)।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button