राज्य समाचार

घंटा बजाते निकाली रैली, अरपा को बचाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बिलासपुर। अरपा मैया भक्तजन समिति अंत: सलिला के संरक्ष्ण के लिए लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में पहले समिति के सदस्यों ने स्वयं अरपा की साफ-सफाई की। इस काम में शहरवासियों से आह्वान करते हुए उन्हें भी जोड़ा। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने अरपा की रेगुलर साफ-सफाई व संरक्षण की दिशा में ध्यान नहीं दिया तो मंगलवार को घंटा बजाओ रैली निकाली। रैली सुबह गोलबाजार से निकाली गई। समिति सदस्यों ने हाथ में घंटी लेकर बजाते हुए निकले। सदर बाजार, नेहरू चौक होते हुए रैली कलेक्टोरेट पहुंची। यहां सदस्यों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर अरपा नदी को बचाने स्थायी प्रयास किए जाने की मांग रखी। कहा गया कि नगर निगम जिला शासन व राज्य प्रशासन नदी को साफ करने असफल रही है। लिहाजा नदी के साफ रखने का कार्य समिति बनाई जाए।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अविनाश बोलर, सचिव प्रसून सोनी, नीलेश देवांगन, सालिकराम गुप्ता, दीपक थवाईत, सैय्यद जफर अली, रेखा गुल्ला, निखिल बोलर, घनश्याम साहू, शीतल पाटनवार, ईश्वर देवांगन, निखिल महरा, अभिष्ोक श्रीवास सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button