राष्ट्रीय खबरें

नए साल का जश्न होगा दोगुना, यहां मिलेगा देश के हर कोने का स्ट्रीट फूड

नई दिल्ली। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग देश-दुनिया के कोने-कोने में जाते हैं। वहां जाकर स्थानीय खाना, विशेषकर स्ट्रीट फूड का आनंद लेनानए साल का जश्न होगा दोगुना, यहां मिलेगा देश के हर कोने का स्ट्रीट फूड

नई दिल्ली। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग देश-दुनिया के कोने-कोने में जाते हैं। वहां जाकर स्थानीय खाना, विशेषकर स्ट्रीट फूड का आनंद लेना लोगों की पहली पसंद होता है। लेकिन यदि आप नए साल का जश्न मनाने के लिए दिल्ली आ रहे हैं, या दिल्ली में रहते हैं तो देश के किसी भी कोने का स्ट्रीट फूड खाने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नए साल के अवसर पर देश के हर कोने का स्ट्रीट फूड आपको दिल्ली के जवाहरलाल स्टेडियम में ही मिलने जा रहा है। यहां 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक देश के हर कोने के स्ट्रीट फूड का आनंद उठाया जा सकता है।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) के राष्ट्रीय समन्वयक अरबिंद सिंह ने अमर उजाला से कहा कि इस फेस्टिवल में प्रैक्टिसिंग स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा पूरे भारत से स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही नासवी क्षेत्रीय स्ट्रीट फूड विक्रेता प्रशिक्षण संस्थान (RSFVTI) की स्थापना करेगा जिसके विषय में यहां लोगों को जानकारी मिल सकेगी। इसका उद्देश्य स्ट्रीट फूड कल्चर को आगे बढ़ाना है। 2024 में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दो ऐसे संस्थान खुलेंगे जिनमें एक पटना और दूसरा दिल्ली में होगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button