राज्य समाचार

कोरबा पहुंचे केबिनेट मंत्री लखन का हुआ भव्य स्वागत…बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसियों ने भी किया स्वागत…हुई फूलों की बरसात..

कोरबा। जिले से विधायक लखन लाल देवांगन विष्णुदेव साय कैबिनेट के नवरत्नों में शामिल मंत्री है। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार वह कोरबा पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। उनके कोरबा पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इतनी ही नहीं बीजेपी के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। जो एक आश्चर्य का विषय भी रहा। फूलों की पखुड़ियों की उन पर बरसात की गई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर चुनाव के समय उन्होंने कार्यालय बनवाया था। उनके स्वागत के लिए वहीं पर भव्य मंच तैयार किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी की थी। मंच पर ही उन्हें तराजू में देशी घी के लड्‌डूओं के साथ तौला गया। एक दिन पहले ही राजधानी रायपुर में लखन लाल देवांगन ने पद और गोपीनिता की शपथ ली। अगले दिवस अपने जिले में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिलासपुर से लेकर कटघोरा के रास्ते पर आने की जगह उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कटघोरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उनकी अगवानी की। महिला कार्यकर्ताओं ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं की ओर से श्री देवांगन को लड्डुओं से तौला गया। लखन लाल देवांगन के दर्री पहुंचने पर प्रतीक्षारत कार्यकर्ताओं ने कई स्थान पर उनका भव्य स्वागत किया और नारेबाजी कीमीडिया से संक्षिप्त चर्चा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि कोरबा सहित सभी जिलों का समग्र विकास किया जाएगा। घोषणा पत्र में जो बिंदु हमने शामिल किए हैं, उनका क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। किसानों को धान बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को किया जाना है। प्रधानमंत्री महतारी वंदन योजना सहित सभी योजनाओं पर शीघ्रता से काम होगा।मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत सत्कार को लेकर सभी स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के नागरिकों को अपने जिले के विकास को लेकर श्री देवांगन से काफी उम्मीद है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button