राज्य एव शहर

कटघोरा विधानसभा सीट से ओबीसी दावेदार को टिकट देने की मांग ने पकड़ा जोर,समाज प्रमुखों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिख गिनाई वजह ,कहा नहीं मिला टिकट तो पार्टी को नुकसान ,देखें पत्र …… सीधे तौर पर बगावत

कोरबा-  कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है और इसे लेकर मंथन का दौर लगातार जारी है। इस बीच कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से ओबीसी या सामान्य वर्ग के दावेदार को टिकट देने की मांग ने जोर पकड़ा है।

छत्तीसगढ राज्य के कोरबा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें से दो विधानसभा क्षेत्र कोरबा और कटघोरा सामान्य वर्ग के लिए हैं वहीं विधानसभा क्षेत्र पाली-तानाखार और रामपुर आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। कटघोरा सामान्य वर्ग की सीट हैं फिर भी केवल आदिवासी वर्ग से प्रत्याशी मैदान में उतारा जाता है जो सामान्य व पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है।

परंतु कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमेशा पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी मैदान में उतारा जाता है। वर्तमान में भी भाजपा द्वारा पिछड़ा वर्ग से प्रेमचंद पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है एवं कोरबा विधान सभा से भी पिछड़ा वर्ग के लखन देवांगन को प्रत्याशी बनाया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य शीर्ष पदाधिकारियों को इस बात से अवगत कराया गया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कटघोरा विधानसभा से वर्तमान में पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी नहीं बनाया जाता है तो कांग्रेस पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ेगा क्योंकि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग के लोगों में पार्टी के प्रति काफी रोष है, अतः पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी बनाया जाता है तो जीत निश्चित है।
क्षेत्र के साहू समाज, यादव समाज, श्रीवास समाज, जायसवाल समाज, मानिकपुरी समाज, कुम्हार समाज, कुर्मी समाज आदि पिछड़ा वर्ग के सभी प्रमुख समाज द्वारा मांग का समर्थन किया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button