राज्य समाचार

CG NEWS : राजेन्द्र राय भाजपा छोड़ जेसीसीजे में लौटे, गुंडरदेही से लड़ेंगे चुनाव

Spread the love

बालोद – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। गुंडरदेही के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेन्द्र राय ने भाजपा का दामन छोड़ फिर से जनता जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

जोगी कांग्रेस ने उन्हें गुंडरदेही विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया हैं। जनता कांग्रेस ने बुधवार को अपनी दूसरी लिस्ट में 11 प्रत्याशियो की घोषणा की है, जिसमें गुंडरदेही विधानसभा से राजेन्द्र राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

राजेन्द्र राय के इस निर्णय से बालोद जिले में खासकर गुंडरदेही विधानसभा में एक बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि गुंडरदेही से भाजपा ने पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद से लगातार प्रत्याशी को बदलने की मांग उठने लगी, राजेन्द्र राय सहित पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज, पुष्पेंद्र चन्द्राकर, नीतीश ग्वालेन्द्र समेत भाजपा के कई नेताओं ने प्रदेश आलाकमान को प्रत्याशी को बदलने आवेंदन सौंपे है। वही उक्त तीनो जिला पंचायत सदस्यों एवं पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाते हुए नामांकन फार्म लिया है।

2011 में डीएसपी पद से इस्तीफा दे राजनीति में एंट्री

1982 में सूबेदार ट्रेफिक कोरबा, बिलासपुर, रायपुर सहित अन्य जिलों में डीएसपी ट्रैफिक, आरटीओ सहित अन्य पदों में रहें पूर्व विधायक राय ने 2011 में डीएसपी पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक सफर शुरू की थी। तब कांग्रेस नेताओं में प्रमुख अजीत जोगी तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी के निकटतम खास माने जाते थे। वर्किंग कमेटी के मेंबर थे, तब कांग्रेस ज्वाइन कराया। जिसके दो साल बाद 2013 में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गुंडरदेही से राय को टिकट दिया। तब राजेन्द्र राय भाजपा के बिरेंद्र साहू को लगभग 21 हजार वोटों से हराकर विधायक बने थे।

फिर 2016 में छत्तीसगढ़ के प्रथम सीएम अजीत जोगी ने नई पार्टी का गठन किया था। राजेन्द्र राय अजीत जोगी संग नई पार्टी जनता जोगी कांग्रेस में शामिल हुए। दोबारा 2018 में छजकां की टिकट से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

फिर अजीत जोगी के निधन के बाद राय ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के सामने भाजपा प्रवेश किया। और लगातार भाजपा में 3 वर्षो से सक्रिय रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नही मिलने पर भाजपा छोड़ पुनः जनता जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया और उन्हें जनता जोगी कांग्रेस ने गुंडरदेही विधानसभा से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया हैं।

बालोद जिले में जनता कांग्रेस का अस्तित्व खत्म
2016 में छत्तीसगढ़ में प्रथम सीएम अजीत जोगी ने नई पार्टी का गठन किया था। तब कुछ माह बाद जिले में इस पार्टी को अस्तित्व में राजेंद्र राय सहित अर्जुन हिरवानी, डोमेंद्र भेड़िया ने लाया। इन्हें त्रिमूर्ति माना जाने लगा था। इनमें दो दिग्गज राजेन्द्र राय ने गुंडरदेही से और अर्जुन हिरवानी ने संजारी बालोद विधानसभा से 2018 में चुनाव भी लड़ा। लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2018 में विधानसभा चुनाव के पहले बिखराव की स्थिति तब बनी। जब डोमेंद्र भेड़िया ने कांग्रेस पार्टी में दोबारा प्रवेश किया। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं ने उनके साथ पार्टी में एंट्री ली। बिखराव अब तक जारी है। यूं कहे कि हमारे जिले में जनता कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button