राज्य समाचार

BREAKING : नेशनल हाइवे में दिखे हाथी, रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी

अंबिकापुर –   जिले के लखनपुर में जंगली हाथियों के आने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई है. 11 हाथियों का दल शनिवार सुबह लखनपुर के पास नेशनल हाइवे पर आ गया. जिससे लखनपुर के आस पास के रिहायशी इलाकों के लोगों में हड़कंप है।

दरअसल, पिछले एक महीने से उदयपुर क्षेत्र में 11 हाथियों के दल ने डेरा डाल रखा है. शुक्रवार को उदयपुर और लखनपुर के बीच के रास्ते से होते हुए हाथियों का यह समूह लटोरी के पास पहुंचा है. उसके बाद शनिवार को हाथियों का दल लखनपुर में पहुंच गया. हाथियों को रिहायशी इलाके में देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. हर कोई यहां डरा हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हाथियों का दल रिहायशी क्षेत्र से लगे धान के खेतों से होकर नेशनल हाइवे पर पहुंच गया. हाथियों के नेशनल हाइवे में पहुंचने पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

सूचना पाकर पुलिस की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्र से निकालने तक आवागमन बंद कर रखा था. इस दौरान लोगों को हाइवे पर जाने से पुलिस टीम ने रोक दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button