राज्य समाचार

BREAKING : नदी में गिरी कार, चालक की मौत, महिला ने कार से निकलकर बचाई जान, एक लापता, रेस्क्यू जारी…

Spread the love

रायगढ़ –  बीती रात केलो नदी में एक कार गिर गई। कार में चालक और दो महिला सवार थे। इस हादसे के बाद पानी मे डूब रही कार की खिड़की से निकल कर एक महिला ने अपनी जान बचाई। वहीं कार ड्राइवर और एक महिला कार सहित नदी में बह गए, रात अधिक होने के चलते रेस्क्यू नहीं हो पाया था। आज सुबह पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मशक्कत कर कार को पानी से बाहर निकला। कार के अंदर चालक की लाश थी। कार में सवार महिला लापता थी। घटना केलो पुल के चक्रपथ की है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात कार सवार कुछ लोग कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर केलो पुल से सीधे नीचे नदी में गिर गई। इस हादसे के तुरंत बाद महिला ने कार की खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मंगलवार को देर रात होने के कारण रेस्क्यू को रोक दिया गया था। आज सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू कर को पानी से निकाला गया। कार के अन्दर चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान नटवरलाल अग्रवाल के रूप में की गई। नटवरलाल रायगढ़ के निवासी थे।

बताया जा रहा है कि कार में एकअन्य महिला भी सवार थी, जिसकी खोजबीन जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button