राज्य समाचार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का होगा सामुहिक विवाह

धमतरी (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धमतरी जिले के तीनो विधानसभा मुख्यालयों में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित करने हेतु 23 दिसम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि धमतरी विधानसभा में विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे नगरपालिक निगम सामुदायिक भवन, कुरूद विधानसभा में नया कृषि उपज कुरूद तथा विधानसभा नगरी में स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर नगरी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info